दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोखंडवाला स्थित घर ग्रीन एकड्स में रखा गया है. श्रीदेवी के परिवार के मुताबिक श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे विले पार्ले के श्मशान घाट में किया जाएगा.
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद से उठ रहे सारे सवालों पर विराम लग गया है. मंगलवार दोपहर को दुबई में सरकारी वकील ने केस बंद कर शव भारत ले जाने की इजाजत दे दी थी. इसके साथ ही जांच के बाद दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर को भी क्लीन चिट दे दी है.
श्रीदेवी की फोरेंसिक रिपोर्ट में इसे 'एक्सीडेंटल ड्राउनिंग' यानी 'दुर्घटनावश डूबना' लिखा गया है. उनका शनिवार की रात को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था. वो एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने यहां आई थीं.
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर कल दुबई से मुंबई पहुंचा था. विमान करीब रात 9 बजकर 28 मिनट पर एयरपोर्ट पर उतरा. बता दें कि 13 सीटों वाले विमान में 11 लोग आए हैं, जिनमें 6 लोग परिवार के थे.
श्रीदेवी के परिवार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक आज सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक का वक्त अंतिम दर्शन के लिए तय किया गया है. इसके बाद दोपहर दो बजे उनकी शव यात्रा विले पार्ले के सेवा समाज शवदाह गृह के लिए रवाना होगी. वहीं, दोपहर 3.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के गार्डन नंबर 5 में रखा जाएगा. बता दें कि कल सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे के बीच अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे. दो बजे उनकी शव यात्रा श्मशान घाट के लिए निकलेगी. गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से उनके फैंस और सभी करीबी लोग उनकी एक झलक का इंतजार कर रहे हैं.
Visuals from #Mumbai's Celebration Sports Club, where #Sridevi's mortal remains will be kept for people to pay tributes. Heavy security deployed. pic.twitter.com/jh895m1Frt— ANI (@ANI) February 28, 2018
और जानकारी के लिए यहाँ किलिक करें

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।