बस्ती -ओडीएफ वाली सरकार में नहीं चला सांसद का शौचालय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 13 February 2018

बस्ती -ओडीएफ वाली सरकार में नहीं चला सांसद का शौचालय

विश्वपति वर्मा ;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार  में चार साल के दिन  स्वच्छता और शौचालय की बात करते -करते बीत गया लेकिन देश में स्वच्छता लाने और शौचालय को उपयोगी बनाने में भी सरकारी तंत्र पास नहीं हुआ। लिहाजा शौचालय निर्माण को लेकर खर्च किये गए करोड़ो रूपये की योजनाएं भी महज हाथी दांत बनकर रह गई हैं।  

बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा सल्टौआ गोपालपुर के टिनिच एवं भिरिया में शौचालय बनवाये गए लेकिन पिछले वर्ष में बनवाये गए शौचालय आज भी प्रयोग में नहीं आ पाए हैं ,लाखो रूपये की लागत से बनकर तैयार हुई शौचालय के आस -पास न तो साफ सफाई की व्यवस्था है ,न ही पानी के लिए हैण्डपम्प लग पाए। भिरिया में बने शौचालय को बाहर से रंग -पेंट कर दिया गया लेकिन अंदर की स्थिति बदहाल ही है। वंही टिनिच बाजार  बनवाया गया शौचालय महज खानापूर्ति के भेंट चढ़ गया। 

नेशनल हाइड्रो पॉवर कार्पोरेशन के सहयोग से सीएसआर योजना द्वारा निर्मित इस शौचालय का उद्देश्य था कि सार्वजनिक स्थानों पर  आने -जाने वाले लोग  प्रसाधन एवं शौचालय के लिए खुले में प्रयोग न करे। इसके लिए इस महवाकांक्षी योजना को देश भर के कई हिस्सों में सुचारु ढंग से सम्पन्न कराने के लिए  सांसदों का सहयोग लिया गया । लेकिन जिम्मदार लोगों की लापरवाही की वजह से शौचालय प्रयोग में नहीं आ पाया। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।