विश्वपति वर्मा;
अभी तक हम जानते थे कि दुनिया गोल है। लेकिन दुनिया में भिन्न -भिन्न प्रकार के और विचित्र लोग भी हैं जो गोले में घूम -घूम कर लोगों को बदलने एवं सुधरने का संदेश दे रहे हैं। इसी प्रकार महाराष्ट्र के रहने वाले संतोष राजे हैं जो उल्टी दिशा में कार चलाकर लोगों को संदेश दे रहे हैं कि जब हम यह कर सकते हैं तो देश हित में कुछ भी करना मुश्किल नहीं है। संतोष चंद्रकांत राजे 5500 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके महाराष्ट्र के पूना से बस्ती पंहुचे जो नेशनल हाइवे से होते हुए गोरखपुर की दिशा में आगे बढ़ गए।
संतोष राजे स्वच्छ भारत मिशन ,बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को संदेश दे रहे हैं कि वे इस मिशन में भरपूर हिस्सा लें ताकि योजना उद्देश्य की तरफ बढे एवं गली ,गांव सड़क से लेकर सदन तक स्वछता दिखाई दे तथा बेटी बचाओ के साथ बेटी बनाओ अभियान भी लोग शुरू करें।
संतोष राजे आर्मी फैन हैं उनका मानना है कि ठंडी ,गर्मी ,बरसात में देश की आर्मी जिस तरहं से बार्डर पर डटी रहती है अगर हम उन्हें यह दिखाए कि आप जिस देश के लोगों के लिए रात और दिन संघर्ष कर रहे हैं उस देश में ऐसे भी लोग हैं जो हर मुश्किल काम को मुमकिन कर देते हैं ,इससे उनका हौसला बढ़ेगा।
20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चलाकर संतोष महाराष्ट्र से गुजरात ,राजस्थान, मध्यप्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश की सड़कों पर चल रहे हैं उनका कहना है कि यह यात्रा पूरे देश की परिकर्मा करते हुए वाघा बार्डर पर खत्म करेंगे और वंहा देश के नाम संदेश का संबोधन करेंगे।
बात -चीत में उन्होंने बताया कि जब चीन और पाकिस्तान की नियत हमारे देश के प्रति सही नहीं है तो हमें इन देशों से सभी रिश्ते खत्म कर देने चाहिए एवं उन देशों से आयात होने वाली सभी वस्तुओं पर पाबन्दी लगा देना चाहिए। संतोष ने कहा कि पृथ्वी पर बहुत सारे देश हैं जो भारत को अपना गुरु मानते हैं एवं हमेशा साफ दिल से सहयोग देते हैं ऐसे देशों से रिश्तों में और मधुरता लाने की जरुरत है।
संतोष के इस मिशन में इनके एक सहयोगी अक्षय पवार भी हैं जो बुलेट मोटरसाइकिल से चलते हैं ,संतोष के परिवार में उनकी पत्नी एक बेटा एक बेटी एवं माता -पिता हैं जो महाराष्ट्र अपना कारोबार करते हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।