अखबारों में विज्ञापन देकर फेक न्यूज़ पहचानने की WhatsApp ने बताई तरकीबें - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 10 July 2018

अखबारों में विज्ञापन देकर फेक न्यूज़ पहचानने की WhatsApp ने बताई तरकीबें


लखनऊ -धर्म प्रकाश 

अफवाहों की वजह से हो रही हिंसा को लेकर अब व्हाट्सएप्प ने फेक न्यूज के खिलाफ मुहिम शुरू की है. मैसेजिंग एप ने अखबारों में विज्ञापन देकर लोगों से अपील की है कि कोई भी संदेश बिना सोचे समझे नहीं बढ़ाएं जिससे किसी को तकलीफ हो सकती है. बच्चा चोरी की अफवाह से हुई कई मौत के बाद जब सरकार ने व्हाट्सएप्प पर सख्ती दिखाई तब व्हाट्सएप्प की तरफ से कहा गया कि जल्द ऐसे मैसेज पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

तकनीकी रूप से व्हाट्सएप्प क्या बदलाव करने जा रहा है इसकी अभी जानकारी नहीं है लेकिन व्हाट्सएप्प की तरफ से कहा गया है कि इस हफ्ते से वो एक नया फीचर ला रहा है जिससे आपको पता चलेगा कि कौन सा मैसेज फॉरवर्ड किया गया है. इसके साथ ही व्हाट्सएप्प ने आज अखबारों में एक विज्ञापन भी दिया है जिसमें लोगों को कुछ सलाह दी गई है.

इस विज्ञापन में कहा गया है कि हम एक साथ मिलकर ग़लत जानकारी की समस्या को दूर कर सकते हैं.
क्या व्हाट्सएप पर एक मैसेज फॉर्वर्ड करने भर से आप गिरफ्तार हो जाएंगे?

* ऐसी जानकारी के तथ्यों पर सवाल उठाएं जो आपको परेशान करती है.

* ऐसी जानकारी की जांच करें जिस पर यकीन करना मुश्किल हो.

* ऐसे मैसेजेस से बचें जो थोड़े अलग दिखते हों, जिनमें भाषा की गलतियां हों.

* मैसेज में भेजे गए फोटो को ध्यान से देखें, फोटो से छेड़छाड़ की जा सकती है.

* मैसेज में भेजे गए लिंक की जांच करें.

* किसी मैसेज की सच्चाई जानने के लिए दूसरी साइट या ऐप को भी देखें.

* सोच समझकर मैसेज को शेयर करें.

* शक होने पर आप किसी नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं, किसी ग्रुप को छोड़ सकते हैं.

* झूठी खबरें कई बार फरवर्ड होती हैं, बार-बार भेजे गए मैसेज से बचें.

आपको बता दें कि सरकार की चेतावनी के बाद व्हाट्सएप ने जो नया फीचर लाने का प्लान किया है उससे पता चल जाएगा कि कौन सा मैसेज फॉर्वर्ड किया गया है. देश के आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने व्हाट्सएप्प एक नोटिस भेजा था जिसके जवाब में व्हाट्सएप ने जल्द नया फीचर लाने का आश्वासन दिया था.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।