रिपोर्ट- शिवा
कानपुर - 13 अगस्त को कानपुर में होने वाले नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के समारोह की तैयारिया पूरी कर ली गयी है,,इस समारोह में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भाग लेंगे | गंगा के साथ भावनात्मक लगाव रखने वाली उमा भर्ती के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है | मिशन फॉर क्लीन गंगा का कार्यक्रम चंद्र शेखर आजाद कृषि विश्वविधालय के विशाल मैदान पर होगा | जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और योगी गंगा मैया की सेहत देखने के लिए अचानक किसी घाट का निरिक्षण भी कर सकते है | इसलिए कानपुर के प्रमुख घाटो को चमका दिया गया है | इसी दिन सभी घाटो के सुंदरीकरण के काम का शिलान्यास किया जाएगा | लगभग पांच हजार की जनता के बीच नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा समारोह के बाद केडीए सभागार में नमामि गंगे के तहत चल रहे कामो की समीक्षा की जायेगी |
अभिषेक आनंद (मुख्य विकास अधिकारी)
इन घाटों का करेंगे लोकार्पण
कानपुर : भैरोघाट,,मैगजीन घाट,,परमट घाट,,सरसैया घाट,,गुप्तार घाट,,भगवत दास घाट,,गोला घाट,,मेस्कर घाट,,कोयला घाट,,सिद्धनाथ घाट
बिठूर : पत्थर घाट,,बारादरी घाट,,तुसलीराम घाट,,ब्रह्मावर्त घाट,,छप्पर घाट,,पाण्डु घाट,,भरत घाट,,सीता घाट,,भैरोघाट,,कौशल्या घाट |
मिनट टू मिनट कार्यक्रम |
1100 HRS- Inauguration/Foundation of Namami Gange Projects
Venue: Chandra Shekhar Azad Vishwavidyalaya, Kanpur
1230 HRS- Review of Namami Gange Projects
Venue: Chandra Shekhar Azad Vishwavidyalaya, Kanpur
1415- Media Briefing
Venue: Kanpur Development Authority, Moti Jheel Campus, Kanpur (Pending)
1500 HRS- Visit to Namami Gange Project sites.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।