लखनऊ 3 दिवसीय समिट की आज हुई शुरुआत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 10 August 2018

लखनऊ 3 दिवसीय समिट की आज हुई शुरुआत



देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजधानी लखनऊ पहुँच चुके हैं. राष्ट्रपति आज राजधानी में ओडीओपी समिट का उद्घाटन करने और कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं. लखनऊ आये राष्ट्रपति का स्वागत एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. इस दौरान राज्यपाल रामनाईक, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और अन्य राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे.  

3 दिवसीय समिट की आज होगी शुरुआत

‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के तहत लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज सुबह 10 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ओडीओपी समिट का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि ये समिट यूपी के जिलों के उत्पाद विशेष को बढ़ावा देने और लघु उद्योगों को अंतराष्ट्रीय पहचान देने की एक पहल है. ये समिट तीन दिन तक चलेगा.

सूक्ष्म, लघु और मध्यम कारोबारियों के परंपरागत उद्योगों को बढावा देने के साथ ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना की शुरुआत हो रही है. गौरतलब है कि ओडीओपी योजना इसी साल 25 जनवरी को शुरू की गयी थी।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम:

राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार सुबह 09:30 बजे राजधानी पहुंचेगें और करीब छह घंटे यहां बितायेंगे।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ओडीओपी समिट का शुभारम्भ राष्ट्रपति सुबह 11:00 बजे करेंगे।
शाम 3:30 बजे वह दिल्ली लौट जायेंगे।
बता दें कोविंद वायुसेना के विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उतरेंगे जहां से वह राजभवन जायेंगे। राजभवन से राष्ट्रपति का काफिला कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिये रवाना होगा। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद राष्ट्रपति कोविंद राजभवन वापस आयेंगे और भोजन करने के बाद नई दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे।

800 करोड़ रुपये के ऋण देंगे राष्ट्रपति:

इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद प्रबुद्ध हस्तियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। एमएसएमई और खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने गुरूवार को बताया कि राष्ट्रपति  समिट में लाभार्थियों को करीब 800 करोड़ रुपये के ऋण वितरित करेंगे और चुने हुए लाभार्थियों को ऋण पत्र सौंपेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।