रिपोर्ट -शिवा
परमाणु परिक्षण कर विश्व में भारत का डंका बजाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई राष्ट्र को रोता बिलखता छोड़कर अनंत यात्रा पर निकल गए | उनकी आत्मा को शान्ति देने के लिए कानपुर के तुलसी उपवन में शोक सभा का आयोजन किया गया | शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के ईश्वर प्रार्थना की गयी | शोक सभा में आये हुए आम जन मानस ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी |
शोक सभा आयोजित करने वाले बद्री नारायण तिवारी ने अटल जी के बारे में बताया कि अटल जी तुलसी भक्त थे | अटल जी राजनैतिक दलों से ऊपर थे अटल जी बद्री नारायण के घर पर तीन बार आये थे और हमारे घर में तीन मुर्तिया स्थापित की थी | बद्री नारायण ने अटल जी की पुराणी स्मृति को याद करते हुए बताया कि अटल जी ने एक कविता लिखी थी जिसपर प्रथम स्वाधीनता दिवस पर कालिका प्रसाद भटनागर ने अटल जी को दस रुपये का पुरूस्कार दिया था | अटल जी द्धारा लिखी गयी रचना नानाराव पार्क में लगी है जिसको बद्री नारायण तिवारी ने अटल जो को दिखाई थी और उनको बताया था की इसी कविता पर आपको दस रुपये मिले थे तो वह मुस्करा कर चल दिए थे | ऐसे मृदुभाषी नेता के निधन से गहरा आघात लगा है उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सभी वर्गों के लोग आये है,,उनके चरणों में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते है |

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।