गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 13 सितंबर को - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 September 2018

गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 13 सितंबर को




कृपा शंकर चौधरी 
तहकीकात न्यूज़ गोरखपुर


NSUI बिगाड़ सकती है ABVP का खेल

गोरखपुर । शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर राजनीति गरमाई हुई है। 13 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर एवं मुख्यमंत्री का गृह जनपद के कारण अप्रत्यक्ष रूप से राज्य के सभी राजनीतिक पार्टियों के छात्र संघ ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं ।

गौरतलब है कि गतवर्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं हुआ था जबकि इस वर्ष 13 सितंबर को चुनाव होने वाले हैं और नतीजे भी जल्द ही आने है जिससे सभी राजनीतिक पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। समाजवादी पार्टी के समाजवादी छात्र सभा ने जातीय गणित बनाते हुए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में अन्नू पासवान को खड़ा किया है जबकि उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के लिए राहुल यादव, एवं सुधीर यादव को खड़ा किया गया है । गौरतलब है कि गतवर्ष विधानसभा एवं संसदीय चुनाव में महागठबंधन के नाम पर जीत हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी अपने छात्र संघ के उम्मीदवारों के जीत के लिए आस्वस्त है ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष के रूप में रंजीत सिंह श्रीनेत को एवं उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के लिए उत्कर्ष सिंह सैथवार एवं शिवानी मीश्रा को मैदान में उतारा है । बताते चलें कि पिछले गोरखपुर विश्वविद्यालय के चुनावों में ठाकुर एवं ब्राह्मण जातीय समीकरण के आधार पर चुनाव होते रहे हैं । ठाकुर पक्ष के लोगों को गोरखनाथ मंदिर का समर्थन था तो ब्राम्हण लोगों को हरिशंकर तिवारी के हाते का समर्थन मिला करता था जबकि इस समय दोनों समर्थक एक होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का समर्थन कर रही है ।
विश्वविद्यालय के चुनाव के नतीजे बदलने में NSUI की अहम भूमिका हो सकती है क्योंकि यह भी अपने उम्मीदवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गणीत के हिसाब से खड़ी कर रही है । NSUI ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में सचिन साही " प्राशू " उपाध्यक्ष - राजकुमार गुप्ता महामंत्री- मनीष ओझा को मैदान में उतारा है ।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।