भैंस बेचकर 23 लाख रुपये कमाई पाकिस्तान सरकार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 28 September 2018

भैंस बेचकर 23 लाख रुपये कमाई पाकिस्तान सरकार

मिडिया डेस्क
 
आर्थिक संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने बृहस्पतिवार को भैंस बेचकर 23 लाख रुपये की कमाई की। ये कमाई प्रधानमंत्री इमरान खान के आदेश पर पीएम आवास में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की 8 भैंसों की नीलामी से की गई। इन भैंसों को शरीफ ने अपना लजीज पकवानों का शौक पूरा करने के लिए खरीदा था।

 
 
बड़े कर्ज और देनदारियों से जूझ रही सरकार का आर्थिक संकट दूर करने के लिए हाल ही में प्रधानमंत्री बने इमरान ने बड़ी कटौती का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सरकार ने पिछले सप्ताह 61 लक्जरी कारों को बेचकर 2 करोड़ रुपये जुटाए थे। अभियान के तहत कुल 102 अतिरिक्त कारों को नीलाम करने की योजना है, जिनमें सरकारी कैबिनेट की तरफ से उपयोग किए जाने वाले बुलेटप्रूफ वाहन और चार हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं।

शरीफ समर्थक ने खरीदी सबसे महंगी भैंस

भैंसों की नीलामी से सरकार को कुल 23.02 लाख रुपये की कमाई हुई और इनमें से अधिकतर को तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ के समर्थकों ने ही खरीदा। डान समाचार पत्र के अनुसार, सबसे महंगी भैंस को शरीफ के कट्टर समर्थक कहे जाने वाले कलब अली ने 3.85 लाख रुपये में खरीदा, जबकि इसकी बाजार में असल कीमत महज 1.20 लाख रुपये थी। झांगी सैय्यदां निवासी अली ने कहा कि उन्होंने इस भैंस की नहीं बल्कि उसकी भावनात्मक अहमियत के तीन गुना ज्यादा दाम चुकाए हैं। मैं इसे नवाज शरीफ और हमारी बहन मरियम नवाज के प्रतीक चिह्न के तौर पर रखूंगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।