कोलकाता में गिरा पुल , 35 लोगों से ज्यादा के दबे होने की आशंका - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 4 September 2018

कोलकाता में गिरा पुल , 35 लोगों से ज्यादा के दबे होने की आशंका


मिडिया डेस्क 

दक्षिण कोलकाता के तारातला इलाके में माझेरहाट पुल गिरने से कई लोगों के घायल होने की आशंका है। मरने वालों की सूचना अभी सामने नहीं आई है लेकिन जिस तरह से घटना की वीभत्सता दिखाई दे रही है, इसमें 35 लोगों से ज्यादा के दबे होने की आशंका है, एक मौत की भी बात सामने आ रही है। वहीं खबर है कि 18 लोगों को बचाने के बाद सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया है। जिसमें तत्काल 10 घायलों को अस्पताल में फौरी तौर से आपातकाल वार्ड में रखा गया। ये पुल शहर के व्यस्तम मार्ग में से एक है। जो डीएच रोड को डेम्स लांग सरानी से जोड़ता था। फिलहार इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है जिसके चलते कोई भी प्राइवेट गाड़ी की यहां आवाजही बंद है। 2 की हालत बेहद नाजुक होने के चलते उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है बाकियों को उनके घर भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त पुल के नीचे कई गाड़ियां भी दबी हैं। इस हादसे में दबे लोगों को बचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बता दें कि ये 60 साल पुराना पुल था। इस पुल के नीचे ही रेलवे ट्रैक है।



बता दें कि इस पुल के गिरने की कई वजह निकलने लगी है। लेकिन जिस तरह से विपक्ष सरकार पर हमलावर हो रहा है। इससे ये बात उठने लगी है कि इस पुल के रख-रखाव के काम में लावरवाही बरती गई। पिछले लंबे समय से पुल की जर्जर हो रही हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यहां तक कि पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के बगल में ही मेट्रो का भी काम जारी था। इसी के चलते कई बार पुल के नीचे खुदाई की गई थी। जिसका असर पुल पर भी पड़ रहा थी। हो सकता है कि पुल गिरने की वजह खुदाई से कमजोर हुए पिलर हों


वहीं रेलवे की तरफ से एक आधिकारिक जानकारी सामने आई है जिसमें कहा गया है कि इस हादसे में किसी रेलवे कर्मचारी/यात्रियों के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी रंजन महापात्रा ने दी है। जबकि 5 गाड़ियां और एक मिनि बस इस दुर्घटना के चपेट में आईं हैं। बता दें कि इस दुर्घटना के चलते कई हवाई यात्राएं भी स्थगित करनी पड़ी हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहते हुए भी आज दुर्घटनाग्रस्त इलाके पर नहीं पहुंच पाएंगी। इसलिए उन्होंने खुद कल यहां का दौरा करने की बात कही है।  


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।