जिला संवाददाता रवि तहकीकात न्यूज़
शहर में बिक रहे मिलावटी खाद्य
पदार्थों से हो रही बीमारियों के चलते जिला प्रशासन ने अब अपने सख्त तेवर
दिखाना शुरु कर दिए हैं इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधि विभाग में छापेमारी
करने के पश्चात डीएम ने विभागीय समीक्षा बैठक की और जिम्मेदार अधिकारियों
को बाज़ारो में बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थो के लिए जिम्मेदार मानते हुए
जमकर फटकार लगाई और विभागीय कार्यवाई की चेतावनी भी दी।
बैठक में खाद्य अधिकारियों को दी चेतावनी
शहर
के प्रमुख बाज़ारो में मिलावटी ,सब्जी मसालो की जबरदस्त बिक्री हो रही है
खाद्य माफिया डंके की चोट पर इन खाद्य पदार्थो को खुले आम बेच रहै है इन
खाद्य मसालों का प्रयोग करने से लोगों को गम्भीर बीमारियां हो रही है और वह
असाध्य रोगों से पीड़ित हो रहे है इसी तरह से रँगी हुई सब्जियां , फल व
खाद्य तेलों में भी जबरदस्त मिलावट की जा रही है मिलावट करने की मिल रही
लगातार सूचनाओ के बाद डीएम विजय विश्वास पन्त ने खाद्य एवं औषधि विभाग में
छापे की कार्यवाई की और वहां पर गम्भीर अनियमितताए पकड़ी इन सभी
अनीयमितत्ताओ को लेकर डीएम ने खाद्य अधिकारी को जमकर फटकारा और विभागीय
कार्यवाई की चेतावनी भी दी शहर के रेलवे स्टेशनों , बस स्टैंडों व घने
बाज़ारो में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर हर हाल में रोक लगाए और केमिकल से
पकाये गए फलों को बिक्री करने से रोकें यह सभी पदार्थ किसी भी स्थिति में
बाज़ार में न बिकने पाएं यह कार्यवाई एक माह के अंदर दुरुस्त कर अपने कार्यो
में सुधार लाएं अन्यथा विभाग के खिलाफ शासन से शिकायत की जाएगी खाद्य
अधिकारी मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाए ,छापेमारी करें साथ
ही खाद्य लाइसेंस के लिये आवेदन करने वाले आवेदकों के लाइसेंस तत्काल बनाएं
अगर इस कार्य मे किसी भी तरह की ढील हुई तो उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त
नही किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।