जिला संवाददाता -रवि तहकीकात न्यूज़ कानपुर
कानपुर में आई बाढ़ से आई तबाही के बाद बेघर हुए लोगों के लिये जिला प्रशासन उस समय अलर्ट दिखाई दिया जब सीएम योगी आदित्यनाथ के हवाई दौरे की सूचना जिलाप्रशासन को पहुंची। आपको बता दें कि प्रदेश में आई बाढ़ को लेकर सीएम योगी शुक्रवार को प्रदेश के कई बाढ़ ग्रस्त जिलों का हवाई निरीक्षण किया।
जिसके चलते प्रशासन के आलाधिकारी बाढ़ ग्रसित इलाको में सुबह से ही दिखाई दिए। जिला प्रशासन पूरी तरह से बाढ़ राहत शिविरों में अलर्ट दिखाई दिया। प्रशासन द्वारा बाढ़ के 1 हफ्ते बाद राहत शिविरो में शासन के आदेशानुसार बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्रियाँ बांटी। इस दौरान जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत और कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बाढ़ पीड़ितों को एक हफ्ते का राशन जिसमे आलू ,आटा, नमक,चावल,गुड़, शक्कर, मसाले और केरोसिन भी बाटा।वही अधिकारियो के पहुंचने पर नगर निगम की टीम के सफाई कर्मी भी झाड़ू लगाते हुए दिखाई दिए।
डीएम विजय विश्वास पंत ने बताया कि यहां 5 ग्राम पंचायत है और जिसमे 1200 परिवार है जोकि बाढ़ से ग्रसित है. ।उन्हें राहत सामग्रिया बांटी जा रही है.उन्होंने बताया की बच्चो के स्कूल जो पानी मे डूबे हुए है। उनके लिए जल्द ही अस्थाई विद्यालय की व्यवस्था कराइ जा रही है। जिसमे बच्चो की पढ़ाई कराई जाएगी। बाढ़ ग्रसित इलाके में मेडिकल कैम्प की व्यवस्था की गई है। दवाइयां बांटी जा रही है।
डॉक्टर सर्वेश ने बताया कि हर दिन कैम्प में करीब 300 मरीज़ आ रहे है. जिसमें सबसे ज्यादा मरीज़ फंगल इंफेकशन, बुखार के आ रहे है। बच्चो के बाढ़ के पानी में नहाने की वजह से ज्यादा बीमार हो रहे है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।