दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को मिल सकती बड़ी खुशखबरी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 9 September 2018

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को मिल सकती बड़ी खुशखबरी


दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी खुशखबरी है।  गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। डीएमआरसी ने इसका प्रस्ताव एनएचएआई को भेज है। 
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले लोग भी नोएडा से मेट्रो का सफर आसानी से कर सकेंगे। एनएच-24 पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाकर यात्रियों की राह आसान की जाएगी। 

सेक्टर-62 में बनाया जा रहा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन एफओबी के जरिये इंदिरापुरम से जुड़ेगा। डीएमआरसी ने इसका प्रस्ताव बनाकर एनएचएआई को भेज दिया है।

इस साल के अंत तक सिटी सेंटर से सेक्टर-62 तक मेट्रो के विस्तार का काम पूरा होने के बाद लोगों का सफर आसान होने की उम्मीद है। दिल्ली के द्वारका से मेट्रो की ब्लू लाइन पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। 

मेट्रो का विस्तार होने के बाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम की ओर से भी हजारों की तादाद में मेट्रो यात्रियों का दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में आठ लेन का होने जा रहे एनएच-24 पर सड़क पार कर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी, इसी को ध्यान में रख डीएमआरसी ने एफओबी बनाकर यात्रियों को सहूलियत देने का प्रस्ताव तैयार कर एनएचएआई को भेजा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।