जिला संवाददाता रवि तहकीकात न्यूज़
गणेश महोत्सव के आखिरी दिन एक तरफ भक्त अपने गणपति
को लेकर जहां विसर्जन के उल्लास में डूबे हुए थे वहीं दूसरी तरफ अराजक
तत्व अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे ऐसा ही एक वाक्या रविवार को विसर्जन के
आखिरी दिन परेड चौराहे से गुजर रही विसर्जन यात्रा के दौरान दिखाई दिया
जहां यात्रा के बीच मे घुसे एक युवक ने यात्रा में चल रही महिलाओं के साथ
छेड़खानी शुरू कर दी महिलाओ की शिकायत पर उग्र भीड़ ने युवक को जमकर पीटने के
बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
कानपुर
के परेड चौराहे पर चुन्नीगंज से आ रही गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान कुछ
दूसरे समुदाय के लोग यात्रा में शामिल हो गए इस दौरान एक समुदाय के लोगों
ने एक युवक जो अपलसँख्यक समुदाय का था उसकी जमकर पिटाई कर दी लोगों ने उसे
बाल घसीटते हुए जमकर मारा इस दौरान सुरक्षा में लगे एक पुलिस के जवान ने
भीड़ से युवक को छुड़ाया तब जाकर कहीं उसकी जान बच पायी। अरुण कुमार ने बताया
कि एक युवक अचानक हमारी यात्रा में शामिल हो गया और महिलाओं के साथ
छेड़खानी शुरू कर दी जिसके चलते पहले हम लोगों ने उसको समझाया जब वह नही
माना तो उसकी पिटाई कर दी।
युवक आफताब ने बताया कि पैर में चोट लगी हुई थी दवाई लेने गए थे इस दौरान कुछ युवकों ने हमे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।