एशिया कप में पाकिस्तान पर आठ विकेट से मिली एकतरफा जीत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 20 September 2018

एशिया कप में पाकिस्तान पर आठ विकेट से मिली एकतरफा जीत

लखनऊ - सत्य प्रकाश चौधरी 

एशिया कप में भारत ने भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान रोहित शर्मा( 39 गेंद पर 52 रन) की तूफानी अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद दिया. इसके साथ ही भारत ने ग्रुप ए में पहला स्थान हासिल किया. भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है. उसने अपने पहले मैच में मंगलवार को हागंकांग को 26 रन से हराया था. वहीं पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट हराया था.




किसने कितने रन बनाए

कप्तान रोहित शर्मा ने 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 39 गेंद पर 52 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद शिखर धवन ने 6 चौकों और 1 छक्के के साथ 46 रन की पारी खेली. रोहित और शिखर ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े. ओपनिंग बल्लेबाज के आउट होने के बाद अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक 31-31 रन पर नाबाद रहे. लक्ष्य छोटा था और ऐसे में सहजता से रन बटोरने का उनका फैसला भी सही था. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 60 रन की अटूट साझेदारी की.



गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया

भारत की ओर से गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया. भुवनेश्वर कुमार (15 रन देकर तीन), जसप्रीत बुमराह (23 रन देकर दो) और केदार जाधव (23 रन देकर तीन) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रनों पर ढेर कर दिया. पाकिस्तान के केवल दो बल्लेबाज बाबर आजम (47) और शोएब मलिक (43) ही कुछ योगदान दे पाए.!



 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।