ब्यूरो-महेन्द्र मिश्रा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी आगे आ रहे हैं। आज देवरिया के उमेश नारायण शाही ने 11 हजार और अर्जुन दिवाकर ने 5 हजार रूपये तथा बाराबंकी के चैधरी फरमान उस्मानी, श्रवण यादव, इमरान तथा कुँवर गजेंद्र यादव जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी ने 11 हजार रूपए केरल बाढ़ राहत कोष में दिए। मेरठ के गजनफर ने 5 हजार रूपए दिए हैं।
इनके अतिरिक्त केरल बाढ़ राहत कोष में हाजी यूसुफ अंसारी पूर्व विधायक, मुरादाबाद ने 21 हजार तथा तिलक यादव छत्तीसगढ़ , ललितपुर ने भी 21 हजार रूपए दिए हैं। रजनीकांत यादव, कन्नौज ने 11 हजार रू0, सरदार दलजीत सिंह, बिजनौर ने 5 हजार रूपए, विवेक चैहान तथा कुशल यादव, मुरादाबाद ने 10 हजार रूपए, डाॅ0 विवेक चैधरी सैफई इटावा ने पांच हजार, राम शंकर यादव पूर्व नगरअध्यक्ष लखनऊ ने 5 हजार तथा सपना अग्रहरि ने 11 हजार रूपए के चेक दिए हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजवादी छात्रसभा से जुड़े नेताओं में दीपक ‘दीप‘, सर्वेश शुक्ला, महेन्द्र यादव, माधुरी सिंह ‘मधुर,‘ पवन राय, रोहित यादव, अनुज यादव, रवि प्रकाश, विजेन्द्र दीपक सिंह आदि ने शहर के प्रमुख स्थानों जीपीओ, जनेश्वर मिश्र पार्क, पत्रकारपुरम्, सिविल कोर्ट, फन माल के पास 21 अगस्त से 25 अगस्त 2018 तक केरल के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ धनराशि का संग्रह किया। यह एकत्रित राशि उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी है।
स्मरणीय है कि केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित रहा है। बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और जन-धन की भी भारी क्षति हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करेल के बाढ़ पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताते हुए स्वयं और पत्नी श्रीमती डिम्पल यादव ने राहत कार्यों को गति देने में पहल की है। समाजवादी पार्टी की ओर से एक करोड़ रूपए की सहायता राशि केरल के मुख्यमंत्री जी को भेजी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्येक विधायक द्वारा पांच पांच लाख रूपयें के चेक भी दिए हैं। एक बच्ची ने अपना गुल्लक की सम्पूर्ण धनराशि अखिलेश यादव को सौंपी। उसकी सभी ने सराहना की।
अखिलेश यादव की बाढ़ पीड़ितों को मदद की अपील पर तेलंगाना समाजवादी पार्टी के दिनेश जायसवाल ने 5 लाख रूपए का चेक भेंट किया है।
अखिलेश यादव ने केरल में दिल दहलाने वाले हालात पर अपना दुःख जताते हुए उम्मीद की है कि दूसरे लोग भी व्यक्तिगत रूप से यथा सम्भव मदद करेंगे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।