दीन दयाल पशु आरोग्य मेला बस्ती जनपद के
सल्टौआ ब्लाक के अंतर्गत ग्राम जगतापुर में ग्राम प्रधान अरविंद श्रीवास्तव
के निवास स्थान पर संपन्न हुआ ।
इस आयोजन मे जहां पशु विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे वहीं ग्रामीणों का हुजूम भी पशु आरोग्य मेले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कृष्ण चन्द श्रीवास्तव और जितेन्द्र कुमार के साथ तहकीकात न्यूज़ बस्ती
अपर
निदेशक ग्रेड 2 बस्ती मंडल डॉक्टर यू पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि
इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पशुओं को आरोग्य बनाना एवं पशुपालकों
की आमदनी को दुगुना करना है ।
इस मेले में निशुल्क
चिकित्सा जैसे बांझपन ,बधिया, शल्य ,खुरपका,आदि चिकित्सा की व्यवस्था की गई
है। इस विकासखंड मे ऐसे तीन आयोजन होने हैं वर्तमान सरकार द्वारा उठाया
गया यह कार्यक्रम बड़ा सराहनीय है मुख्य अतिथि रुधौली विधायक संजय प्रताप
जायसवाल थे।
संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि सरकार की हर योजना को हम सीधे जनता के पास ले जाना चाहते हैं ।
ताकि
जनता में विश्वास बन सके कि हम किस तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन कर
रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि बस्ती जनपद में 12000000 रुपए की लागत
से छुट्टा पशुओं को रखने के लिए सरकार पशुशाला का निर्माण कर रही है जिसकी
पहली किस्त DM के खाते में भेजी जा चुकी है अब छुट्टा पशु सड़क पर घूमते
नहीं मिलेंगे कार्यक्रम को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अश्वनी सिंह
ने पशुओं के बीमा सहित तमाम रोगों के उपचार के बारे में बताया वही संयुक्त
निदेशक पशुपालन बस्ती ने पशुओं के उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
डॉक्टर
रमेश शुक्ला एवम प्रमोद शुक्ला सहित पूरा स्टाफ कार्यक्रम को सफल बनाने
में लगा रहा कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर विजय श्रीवास्तव एवं ग्राम प्रधान
जगतापुर अरविंद श्रीवास्तव ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया ।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।