लखनऊ में दिनदहाड़े कैशियर की गोली मारकर हत्या, 10 लाख रुपये लूटे - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 29 October 2018

लखनऊ में दिनदहाड़े कैशियर की गोली मारकर हत्या, 10 लाख रुपये लूटे




लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश

लखनऊ में दिनदहाड़े कैशियर की गोली मारकर हत्या, 10 लाख रुपये लूटे, हड़कंप घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में 10 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे बिहारी गैस सर्विस के कैशियर को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। वारदात से हड़कंप मच गया।



मिली जानकारी के अनुसार कैशियर श्याम सिंह बैग में 10 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी बाइक से आए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली श्याम सिंह के सीने में लगी और उसकी मौत हो गई। वारदात से हंगामा मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश बाइक पर थे। बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था जबकि पीछे बैठा शख्स मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए था। श्याम सिंह लखनऊ के गोमती नगर के विनीतखंड दो में रहता था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।