ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
कानपुर। गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कानपुर के प्रधान डाकघर और कानपुर नगर मण्डल द्वारा डाक परिसर से लेकर बाहरी क्षेत्र में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सभी डाक कर्मियों ने अपना श्रमदान किया और स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प भी लिया। इस दौरान आज 2 अक्टूबर के अवसर पर गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और सत्य और अहिँसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
स्वच्छता को लेकर लोगों को किया गया जागरूक
स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर देश भर में कई समाजसेवी संगठन ,सरकारी कार्यालय समेत जनता शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटी रही है इसी कड़ी में प्रधान डाकघर में भी डाकघर के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए पिछले 15 दिनों तक स्वच्छता का संकल्प लेकर सफाई अभियान चलाया और डाकघर के कोने कोने से लेकर बाहरी क्षेत्रो में जाकर खुद सफाई करते हुए लोगों को जागरूक करने का काम किया। 15 दिनों में डाक आवासों के परिसर की सफाई, कार्यालय परिसर के चारो तरफ श्रमदान, डाकभवन के शौचालयों की सफाई , अभिलेखों की छटाई समेत स्वच्छ्ता को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई और पार्कों में प्रभात फेरी की गई।
चीफ पोस्ट मास्टर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हम सभी कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया जहां खुद सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए झाड़ू लगाते हुए परिसर के कोने कोने की सफाई की।साथ ही डाकघर के कर्मियों ने पार्कों में श्रमदान और प्रभात फेरी का आयोजन किया जिसमें कई लोगों ने अपनी भूमिका निभाई और लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक करने का काम किया गया है यह हम सभी का दायित्व है कि स्वच्छ्ता हमारी प्राथमिकता है हम सभी को इस जिम्मेदारी को बराबर निभाना चाहिए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।