पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब कटौती होने लगी है - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 19 October 2018

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब कटौती होने लगी है

मिडिया डेस्क 

पेट्रोल-डीजल के दामों में 14 दिनों तक लगातार बढ़ोतरी के बाद अब कीमतें घटने लगी हैं। दिल्ली में आज फिर पेट्रोल की कीमतों में 24 पैसे और डीजल के दामों में 10 पैसे की कटौती हुई है। अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 82.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 75.48 रुपये प्रति लीटर हो गई है।




मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 11 पैसे की कटौती हुई है। अब यहां पेट्रोल की कीमत 87.84 रुपये और डीजल की कीमत 79.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इससे पहले गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई थी। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे और डीजल की कीमतों में 11 पैसे की कटौती हुई थी।
 

केंद्र सरकार ने 4 अक्तूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए थे, लेकिन उसके बाद से तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी थी। लेकिन अब तेल के दाम घटने शुरू हो गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2.50 रुपये घटाने के बाद कई राज्यों ने भी अपना वैट 2.50 रुपये घटा दिया था, जिससे तेल के दामों में सीधे 5 रुपये की कमी हुई थी। हालांकि दिल्ली समेत कई राज्यों ने अपना वैट अब तक नहीं घटाया है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करने पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।