लखनऊ - सत्य प्रकाश चौधरी
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे मैच आज पुणे में खेला जाये गा । इस मैदान पर रन बरसते हैं ये पहले ही साबित हो चुका है। इस मैदान
पर अब तक तीन वनडे मैच खेले गए हैं और इन मैचों में तीन बार 300 से ज्यादा
का स्कोर बनान
बल्लेबाजी के लिए अनुकूल इस मैदान पर एक बार फिर से खूब रन
बनने की उम्मीद है और जब बात रन की हो रही है तो भारतीय कप्तान विराट की
बात जरूर होनी चाहिए जो इन दिनों कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। विराट जिस
तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसे में उम्मीद तो इस बात की है कि उनके बल्ले
से एक बार फिर हमें अच्छी पारी देखने को मिलेगी। वैसे भी पुणे का मैदान
विराट के लिए अब तक काफी शानदार साबित हुआ है।
क्या कोहली भारतीय जमीं पर लगातार चार शतक बनाने का कारनामा कर सकते है
पुणे में कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड है.आपको बता दें विराट लगातार
तीसरा शतक जड़ने के मुहाने पर खड़े हैं, लेकिन बात यह नहीं है.दरअसल
मुद्दा है भारतीय जमीं पर लगातार चार शतक बनाने का. अभी तक यह कारनामा
दक्षिण अफ्रीका के एबी डि विलियर्स के नाम है. कोहली भारतीय जमीं पर लगातार
तीन शतक जड़ चुके हैं. अगर वह पुणे में एक और शतक बना देते हैं, तो वह
भारत में वनडे लगातार चार शतक बनाने के मामले में एबी डि विलियर्स की
बराबरी कर लेंगे.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।