रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद-जिले
की इतिहासिक सरस्वती भवन की रामलीला का जिस समय सड़क पर मंचन किया जा रहा
था।क्योंकि कल विजय दशमी के पर्व पर रावण का दहन होना था।उस समय रावण के
स्वरूप द्वारा संवाद किया जा रहा था उसमें रावण ने लक्ष्मण से कहा कि हे
लक्ष्मण कहा है
वह भंगी का बच्चा हनुमान ,इस संवाद में जो भंगी शब्द का
इस्तेमाल किया गया उसको लेकर बाल्मीकि समाज के कुछ नेताओं ने इस संवाद को
रिकार्ड कर आज उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जेएनवी
रोड से पैदल जुलूस निकाला उसके बाद डीएम कार्यालय बन्द होने के बाबजूद उसके
बाहर बैठकर रामलीला के खिलाफ जमकर नारेबाजी है।वही लोगो ने रामलीला कमेटी
के पदाधिकारियों के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को एक
ज्ञापन सौंपा जिसमे उन्होंने रावण का रोल निभाने वाले के खिलाफ मुकदमा
दर्ज करने की मांग के साथ जेल भेजने की भी मांग की है।
और कि भंगी शब्द से
हमारे बाल्मीकि समाज को आघात पहुंचा है।इसलिए हम सभी लोग रामलीला का विरोध
करते है।वही यदि मुकदमा लिखकर जेल नही भेजा गया तो हमारा समाज हड़ताल कर
देगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रसाशन की होगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।