ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कानपुर
में पाँच दिवसीय कार्यक्रम जड़ता राजा में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने
शिरकत की।उनके लिए सीएसए परिषर में हैलीपैड बनाया गया जिसमें प्रदेश के
राज्यपाल अपने हैलीकाप्टर से उतरे उसके बाद उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
।
फिर वहां से राज्यपाल राम नाईक ने सीएसए परिषर में लगी चंद्रशेखरआजाद की
मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद कार्यक्रम में पहुचे जहाँ उन्होंने
जड़ता राजा कार्यक्रम में भाग लिया
रामनाईक ने सूबे
की योगी सरकार की तारीफ की। उन्होंने योगी सरकार को पिछली सरकार से बेहतर
बताया साथ ही कहा कि वह पिछली सरकार से डेढ गुना ज्यादा पत्र वह इस सरकार
को लिख चुके हैं। सरकार उनकी कही गयी बातों को तवज्जो दे रही है।
राज्यपाल
राम नाईक कानपुर के सीएसए कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जाणता राजा
नाटक का मंचन देखने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूरे तीन घंटे नाटक देखा,उनके
साथ विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित भी मौजूद रहे। उन्होंने शिवाजी
के जीवन पर आधारित नाटक की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह जनता की
शिकायतों और सुधार के लिए योगी सरकार को पत्र लिखते रहते हैं।
पिछली सरकार
की अपेक्ष योगी सरकार को वह डेढ गुना ज्यादा पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने
कहा कि योगी सरकार में उनकी कही बातों को तवज्जो दी जा रही है। उनके कहने
पर ही पहली बार यूपी का स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं सीएम योगी ने उनकी
बात मानते हुए इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया। उन्होने कहा कि सरकार
में जो काम किया जा रहा है वह पहले से अच्छा है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।