लखनऊ -सत्य प्रकाश चौधरी
राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के
दूसरे दिन भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है. 9
विकेट खोकर 649 रन पर पारी घोषित करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने दिन का
खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज के 6 विकेट महज 94 रन पर चटका दिए हैं.
पहली
पारी के आधार पर वेस्टइंडीज की टीम अभी 555 रन पीछे है और उन पर फॉलोऑन का
खतरा मंडराने लगा है.
दूसरे दिन स्टंप्स के समय रॉसटन चेज़ 27 और
कीमो पॉल 13 रन बनाकर खेल रहे थे. भारत की ओर से अब तक मोहम्मद शमी ने दो
जबकि तीनों स्पिनरों ने एक-एक विकेट लिए हैं.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।