महामहिम राष्ट्रपति के भतीजे शिव कुमार कोविन्द ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाई - रूरा कानपुर देहात - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 16 October 2018

महामहिम राष्ट्रपति के भतीजे शिव कुमार कोविन्द ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाई - रूरा कानपुर देहात

रिपोर्टर कानपुर - अरविन्द शर्मा 
स्वच्छता हमारा जीवन दर्शन है विश्व बैंक का सर्वेक्षण है कि स्वच्छता पर दस रुपये का खर्च बीमारी से नब्बे रुपये बचाता है। स्वच्छता स्वास्थ्य की संरक्षक है जो गांव शहर और राष्ट्र स्वच्छ होते हैं वहाँ के लोग बीमारी मुक्त शक्तिशाली एवं धनवान होते हैं 



उक्त बात महामहिम राष्ट्रपति के भतीजे शिव कुमार कोविन्द ने सिठमरा में स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व बेसिक शिक्षा के नन्हे मुन्ने बच्चों को संबोधित करते हुए कही स्वच्छ भारत मिशन के मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार दीक्षित ने नन्हे मुन्ने बच्चों को स्वच्छता पर टिग्री करके दिखाते हुए

बताया कि खुले में की गई शौंच पर बैठी मक्खी दस किलोमीटर दूर तक जाकर लोगों का भोजन दूषित करके डायरिया पीलिया जोड़ों में दर्द दांतों का पीलापन बाल झड़ना जैसी बीमारियां फैलती है प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राजपूत ने कहा कि खुले में शौंच एक शर्मनाक सामाजिक बुराई है

जूनियर स्कूल सिठमरा के प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बहन बेटियों के साथ होने वाले अपराधों का प्रमुख कारण घरों में शौचालय न होना है इस अवसर पर नन्हीं बच्ची प्रियंका ने शिव कुमार कोविंद को स्वनिर्मित बुके भेंट कर उनका सम्मान किया तथा बच्चों ने खुद के बनाए

कला क्राफ्ट पपेट्री के मॉडल भेंट किए रैली में शिक्षाकर्मियों में सुमन देवी ,सुभाषनी, करुणा यादव, तथा बच्चों में मिनाक्षी प्रियंका कैश रोशनी संजय हिमांशु विशाल आयुष तिवारी शिवम सौरव प्रज्ञा सबीना सुहाना सहित सौ से अधिक बच्चे हरे रंग की स्वच्छता जैकेट पहने हुए चल रहे थे । यह रैली प्राथमिक विद्यालय सिठमरा से प्रारंभ होकर पुलिस चौकी ,होते हुए जूनियर स्कूल में समाप्त हुई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।