ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट सभगार
में आईजीआरएस पोर्टल में शिकायतों की समीक्षा बैठक किया इस दौरान होने समस्त विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों
के निस्तारण में यदि विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई तो दण्डात्मक कार्यवाही
की जायेगी। उन्होंने कहा की बैठक में नोडल अधिकारी ही उपस्थित रहे।
प्रत्येक दिन की
प्राप्त शिकायतो को देख उसका निस्तारण जल्द से जल्द सही ढंग से कराये।
सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस, केडीए नगरनिगम,केस्को तथा राजस्व विभाग की है
जिसे जल्द से जल्द समय से निस्तारित करे ।
जिलाधिकारी
ने समस्त विभागों की प्राप्त शिकायतो की रेंडम जांच हेतु 7 नगर
मजिस्ट्रेटों तथा 3 अन्य अधिकारियों से प्रतिमाह लगभग 20 शिकायतों की जांच
करा कर आख्या की गुणवत्ता चेक करने के निर्देश भी दिए ।वही उन्होंने जिला
पूर्ति अधिकारी को यह निर्देश दिए कि वह स्वयं सभी रिपोर्टों की संस्तुति कर ही भेजें।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व संजय चौहान, केडीए सचिव
के0पी0 सिंह समेत समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।