ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के चुनाव को लेकर आज नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिली यहां पर सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी जिसे देर शाम तक चली। इस चुनाव लगातार मिल रही गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर प्रशासन ने पर्यवेक्षक के रूप में रिटायर्ड जज की नियुक्ति की थी और उन्ही की देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जाएगा। सुबह से शुरू हुआ मतदान में पूरे देश से हजारो की संख्या में दृष्टिहीन मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आये हुए थे।

जहां ब्रेन लिपि से बनाये गए बैलेट पेपरों के माध्यम से दृष्टिहीन मतदाताओं ने अपने प्रत्याशियों के लिए मतदान किया वहीं चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो और अराजकता न फैले इसके लिए स्कूल प्रांगण व उसके आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद देर शाम मतगणना होगी और परिणाम घोषित किये जायेंगे।
गड़बड़ी की आशंका के चलते प्रशासनिक अफसर तैनात
गड़बड़ी की आशंका के चलते प्रशासनिक अफसर तैनात
कानपुर में पहली बार हुए इस चुनाव को लेकर दिव्यांगो के बीच काफी कौतुहल था और वह लोग सुबह से ही लाइन लगा कर अपने मतों का प्रयोग करने के लिए कतार में लगे हुए थे। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के इस चुनाव में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी पोस्टर व बैनरों से पूरा स्कूल परिसर भर दिया था अध्यक्ष समेत सात पदों के लिए हो रहे इस चुनाव में 3890 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वर्तमान महासचिव संतोष कुमार रूंगटा ने बताया कि संघ का हो रहा यह चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी है और प्रशासनिक देखरेख में सम्पन्न कराया जा रहा है इस चुनाव का परिणाम देर रात तक घोषित होने की संभावना है। चूंकि संघ के सदस्य दृष्टिहीन होने के साथ साथ दिव्यांग भी है इसलिए ब्रेन लिपि से बनाये गए बैलेट पेपरों का प्रयोग किया गया है
संघ द्वारा गठित की गई चुनाव समिति की देखरेख में इस मतदान व मतगणना को सम्पन्न कराया जा रहा है अगर किसी प्रत्याशी को शिकायत है तो वह सीधे चुनाव समिति में दर्ज कराए और कार्यवाई की मांग करे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।