कानपुर -लखनऊ विवेक तिवारी हत्त्याकाण्ड के विरोध में कैण्डल मार्च - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 1 October 2018

कानपुर -लखनऊ विवेक तिवारी हत्त्याकाण्ड के विरोध में कैण्डल मार्च



ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता 

कानपुर- लखनऊ में बीते दिनों निजी कम्पनी के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस के सिपाहियों द्वारा गोली मार कर हत्या का विरोध गर्माता ही जा रहा है हर तरफ विवेक को न्याय दो के नारे लगाए जा रहे है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे है। आज पुलिस की कार्यशैली और सरकार की नीयत में खोट के चलते समाजवादी पार्टी के नेताओ और व्यपारियो ने कैंडलमार्च निकाला कर सरकार के खिलाफ़ जमकर आक्रोश जताया।

समाजवादी पार्टी के नेता समेत व्यापारियों ने सैकड़ो की तादाद में एकत्र होकर  हाथ मे मोमबत्ती और स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और घण्टाघर भारत माता प्रतिमा से एक्सप्रेस रोड तक केंडल मार्च निकालते हुए विरोध जताया। इस दौरान सभी ने मृतक विवेक के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रख कर श्रधांजलि दी । इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।


सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इस योगी सरकार में जिसका चाहे एनकोउन्टर कर दिया जाए और जिस तरह से विवेक की हत्या हुई है उसमें तो यही कहा जा सकता है कि सीएम को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए आम आदमी को जिस तरह से गोली मार दी जा रही है उससे प्रदेश में लोगों के अंदर भय व्याप्त हो गया है हम उनके परिवार के लिए 5 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग करते है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।