फर्रुखाबाद - व्यापार मंडल के द्वारा एक निजी गेस्ट हाउस में सम्मेलन का आयोजन किया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 21 October 2018

फर्रुखाबाद - व्यापार मंडल के द्वारा एक निजी गेस्ट हाउस में सम्मेलन का आयोजन किया गया

रिपोर्ट फर्रुखाबाद - पुनीत मिश्रा 
 
जिले में व्यापार मंडल के द्वारा एक निजी गेस्ट हाउस में सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने जिले के व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो जीएसटी का मतलब पूरे देश मे एक समान है 



लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार में यूपी में मंदी टैक्स अलग से लगाकर व्यापारियों के साथ बहुत ही गलत काम किया है जिसका व्यापार मंडल विरोध करता है और करता रहेगा। हमारे व्यापारी प्रदेश के हर जिले से वित्त मंत्री को जीएसटी को लेकर ज्ञापन देते है उन ज्ञापनों का संज्ञान वित्त मंत्री के साथ जीएसटी के अधिकारी बैठ कर मंथन करते है।

देश की अर्थ व्यवस्था को यदि मजबूत रखना है तो सरकार व्यापारियों की परेशानियों पर विचार का उसका समाधान जरूर करेगी। वही प्रदेश में व फर्रुखाबाद में व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं के सबाल पर उन्होंने कहा कि यहां की पुलिस को सुधारने की जरूरत है। यदि इसी प्रकार पुलिस काम करती रही तो व्यापारियों का व्यापार करना मुश्किल हो जायेगा। आये दिन बाइक सवार बदमाश व्यापारियों से लेकर आम जनता को दिनदहाड़े तमंचा लगाकर लूट कर लेते है और पुलिस खाली हाथ बनी रहती है।

आखिर व्यापारियों में जीएसटी का दर्द क्यो-पूरे देश मे जबसे जीएसटी लागू की गई उसी समय से व्यापारी वर्ग उसका विरोध करता चला आ रहा है। क्योंकि अभी तक व्यापारी अपनी मर्जी से ग्राहकों समान विना विल के बेचकर टैक्स चोरी करते रहे। उस पर भाजपा सरकार ने जीएसटी लगाकर लगाम लगा दी जिस प्रकार से अभी जो आमदनी होती थी उस पर हर व्यापारी को जीएसटी का भुगतान करना पड़ता है।

आने वाले समय व्यापारी करेंगे बड़ा आंदोलन-व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने जल्द व्यापारियों की परेशानियों का समाधान नही किया तो 2019 के चुनाव में उसको उसका नुकसान उठाना पड़ेगा। यदि उसने जीएसटी में संसोधन कर दिया तो भाजपा सरकार केंद्र में सभी व्यापारी मिलकर बनाने की कोशिश करेंगे। 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष इखलाख खान ने जिले के सभी व्यापारियों को बुलाया था जिसमे किसी प्रकार का व्यापार करने वाले लोग हो इस सम्मेलन में पहुंचे थे। देखना यह होगा कि आने वाले समय मे यह सम्मेलन क्या गुल खिलता है वह देखने लायक होगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।