ब्यूरो लखनऊ तहकीकात न्यूज़
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल
को और अधिक गतिशील बनाने हेतु उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के प्रदेश
अध्यक्ष/मुख्य संगठक डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने प्रदेश कांग्रेस
सेवादल में फेरबदल करते हुए पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
यह
जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी/संगठन मंत्री
राजेश सिंह ‘काली’ ने बताया कि सौंपे गये दायित्वों के तहत श्रीमती हसीना
खातून को मध्य जोन का महिला संगठक, श्रीमती पूनम मिश्रा को पूर्वी जोन का
महिला संगठक, श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह को पश्चिमी जोन का महिला संगठक,
श्रीमती शोभा सिंह कटियार को बुन्देलखण्ड जोन का महिला संगठक नियुक्त किया
गया है।
काली
ने बताया कि उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल में यंग बिग्रेड का गठन किया गया है।
जिसमें हिमांशु धर द्विवेदी को पूर्वी जोन का संयोजक, संगीत
तिवारी को बुन्देलखण्ड जोन का संयोजक, कनिष्का रफेल को पश्चिमी जोन
का महिला संगठक यंग ब्रिगेड बनाया गया है।
काली ने बताया कि विजय सिंह कुशवाहा को मुख्य प्रशिक्षक का दायित्व सौंपा गया है।
काली ने बताया कि प्रदेश के कुछ जनपदों में भी फेरबदल करते हुए जिला/शहर
के अध्यक्षों/मुख्य संगठकों की नियुक्ति डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने
तत्काल प्रभार से की है जिसके तहत आर0के0 शर्मा को हाथरस, संजीव
दीक्षित को सीतापुर शहर कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष/मुख्य संगठक नियुक्त
किया है इसी प्रकार वीरेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को आजमगढ़, मोहम्मद
महताब आलम को चन्दौली, मुकेश कौशिक को हापुड़,जयशंकर पाराशर को
हाथरस का जिला अध्यक्ष/मुख्य संगठक नियुक्त किया है।
इसी प्रकार श्रीमती मंजू मिश्रा एवं राकेश मिश्रा को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।