ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
कानपुर जिला कारागार में बंद कैदियों के चेहरों पर उस समय मुस्कान दौड़ गयी जब उनकी बहने भाई दूज पर टीका करने पहुंची । बहनो ने अपने भाइयो के माथे पर तिलक लगाकर उनको मिठाई खिलाई और उनसे आगे से कोई भी अपराध ना करने की कसम खिलाई | भाई बहन के इस पर्व पर जिला कारागार में विशेष व्यवस्था की गयी ।
जेल में भाइयो से मिलाने के लिए बाकायदा बहनों को लाइन में लगा कर भाइयो से मुलाकात कराई गई । भाई बहन के पवित्र पर्व भाई दूज पर सुबह से ही जिला कारागार में अपने भाइयो को टीका करने के लिए दूर दूर से आई बहने अपनी बारी का इन्तजार करती रही । जब उनका नंबर आया तो बहनो ने अपने भाइयो को टीका लगाकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की |इस दौरान बहनों की आखों से आंसू छलकते हुए दिखाई दिए
अपने भाई को टीका करने आयी दीपिका सिंह ने बताया की भाई से मिलकर बहुत अच्छा लगा अपने भाई के माथे पर तिलक कर मिठाई खिलाई |हमारा भाई हत्या के मामले में सजा काट रहा है । रीना ने बताया कि भाई एक साल से जेल में बंद है | जेल में भाई से मिलने के दौरान बीच में लोहे की जाली थी जिसकी वजह से दिल दुखी हुआ | भगवान् से प्राथना है की वह जल्दी से जल्दी जेल से बाहर आ जाए |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।