रिपोर्ट - राज आर्या
रुधौली थाना क्षेत्र के रुधौली - डुमरियागंज पर अठदमा चीनी मील मार्ग से जा रहे दो बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दूसरे घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवलखन (28)पुत्र राम पल्टन, नेहरू (30) पुत्र फागू मोटरसाइकिल से अपने घर गंधरिया बुजुर्ग जा रहे थे। की अठदमा चीनी मील के सामने खड़े ट्रैक्टर- ट्राली से टकरा गए ।
जिससे शिव लखन की मौके पर ही मौत हो गयी। वाहन चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया । आस पास के लोगो ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायल को स्थानीय सी एच सी रुधौली ले जाया गया जहाँ पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगो का कहना है कि यदि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया होता तो मौत नही होती। फिलहाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।