ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
अब इसे कलयुग कहे या
घोर कलयुग इंसान तो इंसान की जान लेने पर तुला ही है वहीं अब इंसान इतना
हैवान हो चुका है कि वह बेजुबान पशु के भौंकने पर उस पर चाकुओं से वार कर
दिए इस हैवानियत और शर्मनाक घटना की करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
हो गई वही कुत्ते को चाकू से मारने का यह वीडियो तेजी से वॉयरल हो रहा है।
मामला
कानपुर शहर के थाना सीसामऊ के जवाहर नगर इलाके का है जहां पर सीसीटीवी
कैमरें में कैद हुयी तस्वीरे साफ तौर पर युवक की करतूत को जाहिर कर रही है
पड़ोस में रस्सी से बंधे बेजुबान कुत्ते पर इस बेहरहम राजू को जरा सा भी
रहम नही आया बस उस कुत्ते का कसूर शायद इतना था कि आते जाते लोगों पर भौंक
रहा था जबकि वह बंधा हुआ था ठीक उसी के पास मौजूद पड़ोसी युवक देखते ही
देखते उस पर चाकु से वार कर दिया और फिर अपने घर में दाखिल हो गया घर के
बाहर मौजूद बच्चो ने युवक की करतूत की जानकारी परिजनों को दी तो अफरा तफरी
मच गयी,जिसके बाद युवक से पड़ोसियो की झड़प हो गयी ।
अब कुत्ते पर पर जानलेवा हमले का सीसीटीवी वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चुन्नू ने बताया कि ये लोग उसे ईंट पत्थर मारा करते थे तभी वह भौंकता था उस वक्त हम सभी घर के अंदर थे और राजू पास हैंड पम्प के पास मूली छील रहा था और उसने उसके बाद कुत्ते पर चाकू से वार कर दिए।
अब कुत्ते पर पर जानलेवा हमले का सीसीटीवी वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चुन्नू ने बताया कि ये लोग उसे ईंट पत्थर मारा करते थे तभी वह भौंकता था उस वक्त हम सभी घर के अंदर थे और राजू पास हैंड पम्प के पास मूली छील रहा था और उसने उसके बाद कुत्ते पर चाकू से वार कर दिए।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।