रिपोर्ट - प्रशांत शुक्ला
लखनऊ रेल रूट पर शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे गंगाघाट रेलवे
स्टेशन के पास सहजनी क्रासिंग पर पेट्रोल वैगन टे्रन से डंपर टकरा गया।
पलटा हुआ डंपर कुछ दूर तक ट्रेन में फंसकर घिसटता चला गया। डंपर चालक गंभीर
रूप से घायल हुआ है। वहीं रफ्तार कम होने के कारण चालक ने ट्रेन को रोक
लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित
हो गया। डाउन लाइन की ट्रेनों को गंगाघाट स्टेशन के पास रोका गया है
इन दिनों सहजनी में मिट्टी खनन का कार्य तेज है। कानपुर से लखनऊ की ओर पेट्रोल वैगन ट्रेन आने का सिग्नल होने के बाद सहजनी क्रासिंग पर गेटमैन बैरियर बंद कर रहा था। बूम का लॉक ठीक न होने से गेटमैन को बंद करने में दिक्कत आ रही थी। इस बीच पूरी तरह बैरियर बंद नहीं हो पाया और जल्दबाजी में चालक मिट्टी लदा डंपर लेकर रेलवे लाइन के पास पहुंच गया।
इस बीच पेट्रोल वैगन ट्रेन क्रासिंग से पास होने लगी, जिसमें लगे लोहे के एंगल से टकराकर डंपर पलट गया। कुछ दूर तक डंपर के घिसटने से चालक को भी गंभीर चोंट आईं।
इधर किसी हादसे की आशंका के चलते चालक ने तत्काल पेट्रोल वैगन टे्रन को
रोक लिया। इससे डाउन लाइन पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना पर
आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने डंपर में फंसे घायल चालक
को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया। वहीं डाउन की ट्रेनों को गंगाघाट रेलवे
स्टेशन के पास रोक दिया गया। इसके बाद पेट्रोल वैगन ट्रेन के लोको पायलट को
उन्नाव का सिग्नल देकर घटना की जानकारी गेटमैन से की। आरपीएफ प्रभारी
निरीक्षक श्रीनिवास मिश्रा ने बताया घटना में रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा
दर्ज किया गया है। डंपर को रेल पटरी से किनारे किया गया है और चालक को
अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।