ज्यादातर समय दूसरे राज्यों के दौरे पर रहते हैं ,मुख्यमंत्री ,प्रदेश की जनता पछता रही है - अखिलेश यादव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 28 November 2018

ज्यादातर समय दूसरे राज्यों के दौरे पर रहते हैं ,मुख्यमंत्री ,प्रदेश की जनता पछता रही है - अखिलेश यादव

तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जब से भाजपा के स्टार प्रचारक बन गए हैं, ज्यादातर समय दूसरे राज्यों के दौरे पर रहते हैं। यहां प्रदेश की जेलो में वास्तविक रामराज गया है। 

मुख्यमंत्री  ऐसा ही रामराज पूरे प्रदेश में लाने का इरादा रखते हैं। पदारूढ़ होते उन्होने कहा था कि अपराधी जेल में होगें या प्रदेश के बाहर जाएगें। बाहर तो अपराधी गए नहीं यही प्रदेश में अपहरण, लूट, हत्या की रोजाना वारदातें करते घूम रहे है। दूसरी तरफ जो जेल में है उन अपराधियों के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध है। सबका साथ सबका विकास का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा?
 भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल उन तमाम कार्यो में संलिप्त है जिनका संबंध राज्य के विकास और यहां की जनता के हितों से नहीं है। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा पहले भी विकास कार्यो के प्रति उदासीन थी। भाजपा सरकार ने बिना कुछ किए 20 महीने गंवा दिए है। इसलिए यह सवाल पूछा ही जाएगा कि उसने विकास के कौन से काम किए है, उनका ब्यौरा तो दीजिए।

बीस माह से उत्तर प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। किसान को तो लाभकारी समर्थन मूल्य मिल रहा है, चीनी मिलें उसका बकाया अदा कर रही हैं। आलू किसान, मक्का, बाजरा, बोनेवाला किसान परेशान है। नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है। अल्पसंख्यकों में दहशत है। मंहगाई की मार से घरेलू अर्थव्यवस्था चैपट है। नोटबंदी-जीएसटी ने संकट की स्थिति पैदा कर दी है। 

राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ती जा रही है। महिलाएं-बच्चियां सुरक्षित नहीं। समाज का कमजोर वर्ग रोज अपमानित हो रहा है। प्रशासन पंगु बना दिया गया है, उसकी क्रियाशीलता नष्टप्राय है। मुख्यमंत्री जी आतंक के जरिए काम लेने की प्रक्रिया अपना रहे हैं। प्रदेश की जनता पछता रही है। उसको अब इंतजार है सन्् 2019 का।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।