लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
प्रदेश में बढ़ रहे
महिलाओं के प्रति हिंसा, महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के साथ हो रहे
बलात्कार एवं हत्या के विरोध में आज उ0प्र0 महिला कांग्रेस मध्य जोन की
अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं
द्वारा सायं राजभवन से गांधी प्रतिमा(जीपीओ पार्क) तक कैण्डिल मार्च
निकालकर विरोध किया गया।
श्रीमती
ममता चौधरी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी है।
महिलाएं आज सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में भर में महिलाओं के साथ बलात्कार
एवं हत्या की घटनाएं रोजाना बढ़ रही हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिस
प्रकार महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं वह प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था
को दर्शाती है। महिलाओं के सम्मान में-भाजपा मैदान में, का नारा देने वाली
योगी सरकार का यह नारा सिर्फ जुमला साबित हो रहा है।
कैण्डिल
मार्च में प्रमुख रूप से श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती अंजुम खान,
श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती मीना रावत, श्रीमती कमला सिसौदिया, श्रीमती
शीला मिश्रा, श्रीमती शिवांगी राजपूत, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती सुमन
प्रजापति, श्रीमती लता दुबे, श्रीमती सरस्वती, श्रीमती मुन्नी देवी,
श्रीमती निशा गौतम, श्रीमती सुमन अग्रवाल सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला
कांग्रेस की महिलाएं शामिल रहीं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।