रिपोर्ट -राज आर्या
विकास खण्ड क्षेत्र सल्टौआ के ग्राम पंचायत पुरैना गांव में गंदगी काअंबार है। यह पिछले चार माह से सफाई कर्मी नदारद है। जाम नालियां, सडक व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा कचरा पड़ा है।
सफाई कर्मी के गांव में न आने की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार ब्लाक में
किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। गंदगी से हर समय संक्रामक रोगों के
फैलने की संभावना बनी हुई है।पुरैना गाव में स्वच्छता अभियान साकार नहीं हो सका। गंदगी से नागरिकों को
आए दिन समस्या झेलनी पड़ रही है शिकायत के बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए
है। नाली से लेकर सड़क तक जगह- जगह बजबजाती नालियां, टूटी सड़कें मुसीबत का
सबब बनी है।नाले-नालियों का पानी उफनाकर सड़क पर पसर रहा है। इससे संक्रामक
रोगों का खतरा बना हुआ है। निगम यादव,सेवक ,बलराम यादव,राम
दुलारे,मुन्नीलाल,दिलीप चौरसिया,मंगल प्रसाद,रामू यादव,सूरज यादव,ने कहा कि नाली के साफ सफाई के नाम से जिम्मेदारों द्वारा लाखों खर्च ने के
बाद भी समस्या यथावत है। सफाई कर्मी के न आने से गांव की नालियां गंदगी से
पटी पड़ी है।
गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है जिससे हर पल बीमारी फैलने की
आशंका बनी रहती है।इतना ही नही इसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जल
जमाव से मलेरिया के मच्छर गंदगी के कारण पनपते हैं। इसके अलावा गंदगी से
हैजा, कालरा, निमोनिया, पीलिया, हेपेटाइटिस आदि बीमारियां होती हैं।
सरकार
कहती है स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारी की तैनाती किया किंतु
लापरवाही के चलते गंदगी दूर नहीं हो पा रही है। जब कि इस समस्या की शिकायत
अधिकारियों को किया गया किसी ने कोई सुधि नहीं ली लोगों ने गांव में गंदगी
से पटी पड़ी नालियों की साफ सफाई कराए जाने की मांग शासन प्रशासन से की है।
एडीओ पंचायत नवनीत मिश्र ने कहा कि सफाई कर्मी छः माह के लिए छुट्टी पर गया
,और मेरे हाथ मे ना किसी कि ज्वाइनिंग व ट्रान्सफर मेरे हाथ मे नही है।डीपीआरो शिव शंकर सिंह ने कहा कि मेरे पास छुट्टी की जानकारी नही है ।इसके बारे मे एडीओ पंचायत से जानकारी ले ।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।