ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर जब पुलिस चोरी करने लगे, न्यायालय अन्याय के साथ हो ले और देश का राजा देश
बेचने लगे तब समझ लीजिए समाज पतन की ओर अग्रसर है।ताजा मामला गोरखपुर के
कैम्पियरगंज तहसील के लोहरपुरवा ग्रामसभा का हैं जहाँ लोगों द्वारा चुने
गए ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा के जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया जा
रहा है।
उपजिलाधिकारी कैपीयरगंज को इस संबंध में शिकायत करने वाले धर्म दास चौधरी का कहना है कि जिस जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा घर का निर्माण कराया जा रहा है वह गांव की नवीन परती की जमीन है जिस पर प्रधान द्वारा सुनियोजित ढंग से कब्जा कीं नियति से घर बनवाया जा रहा है।चौधरी ने बताया कि प्रधान का पिछली सरकार मे काफी घुसपैठ था जिसके कारण वह इस संबंध मे अवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपजिलाधिकारी को सूचना दी गई हैं जिनके द्वारा कार्यवाई का आस्वासन दिया गया है।
इस
संबंध में लेखपाल संतोषी प्रसाद से बात करने पर उन्होंने बताया कि शिकायत
किया गया गाटा संख्या 1503 नवीन परती हैं जिसका क्षेत्रफल काफी बडा है।
कार्य रुकवा दिया गया है पैमाइश के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
गौरतलब
है कि माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार अधिकारियों को ग्राम सभा के
अवैध कब्जे को हटाने की हिदायतें दी गई हैं किंतु विडंबना देखिए की
मुख्यमंत्री के गृह जनपद में ही कब्जे की कोशिश की जा रही हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।