मिडिया डेस्क
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच वनडे सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में अब से बस कुछ ही देर में खेला जाएगा। कोहली एंड कंपनी जब इस मैच में खेलने उतरेगी तो उसका इरादा मैच एक और घरेलू सीरीज जीतने का होगा।
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच वनडे सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में अब से बस कुछ ही देर में खेला जाएगा। कोहली एंड कंपनी जब इस मैच में खेलने उतरेगी तो उसका इरादा मैच एक और घरेलू सीरीज जीतने का होगा।
भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर पिछली वनडे सीरीज 2015 में दक्षिण अफ्रीका के
खिलाफ गंवाई थी और वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे मैच को जीतकर वह घर में
सीरीज जीतने का अपना अभियान जारी रखना चाहेगी। भारत सीरीज में 2-1 की बढ़त
लिए हुए है, जबकि एक मुकाबला टाई के रूप में खत्म हुआ। हालांकि, मेहमान
टीम ने पिछले कुछ दिनों में उम्मीद के विपरीत प्रतिरोध दिखाया है जिसके
चलते भारत को एक चौंकाने वाली हार का सामना भी करना पड़ा। भारत को यह हार
उस समय मिली जब वेस्टइंडीज की टीम एक महीने से कुछ ज्यादा समय यहां बिता
चुकी है। हल्की बौछार की भविष्यवाणी के साथ उम्मीद है कि मौसम खेलने लायक
होगा। हालांकि अगर बारिश हुई तो मैच को बीच-बीच में रोकना पड़ सकता है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।