हमीरपुर - मुख्यमंत्री द्वारा बजरंगबली को दलित कहे जाने को लेकर चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 30 November 2018

हमीरपुर - मुख्यमंत्री द्वारा बजरंगबली को दलित कहे जाने को लेकर चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन




रिपोर्ट -  तुफ़ैल ताहा  
हमीरपुर में सवर्ण चेतना मंच  के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा बजरंग बली को दलित कहकर हिंदू समाज व साधू संतों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए जाने को लेकर राज्यपाल व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

सवर्ण चेतना मंच के कार्यकताओं ने ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए राजस्थान की मालाखेड़ा अलवर की चुनावी सभा में बजरंगबली को दलित कहा था जिससे समाज एवं संत समाज की भावनाओं को ठेस पहुचाई है। 

बताया कि अली बनाम बजरंगी कहकर समाज को विखंडित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान अक्षंय अपराध है किसी भी ग्रंथ में हनुमान को दलित नहीं कहा गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री को त्याग पत्र देकर माफी मांगनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।