ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
कानपुर शहर में बदमाशों का हाफ़ एनकाउंटर लगातार जारी है एसएसपी अनन्त देव के क्राइम और क्रिमिनल के सफ़ाई अभियान से कानपुर के अपराधियों में दहशत का माहौल है देर रात महाराजपुर पुलिस ने एक गैंगस्टर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जो लूट के इरादे से सुनसान इलाके में खड़ा था, पुलिस को देख गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी ,पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर पंकज पासी घायल हो गया।
वही पुलिस द्वारा गोली का जवाब गोली से देने से घबराया गैंगस्टर का साथी मौके से फ़रार हो गया , गैंगस्टर पंकज पासी फतेहपुर के खागा का निवासी है उस के खिलाफ कई थानों में आधा दर्जन से अधिक लूट,वाहन चोरी,चैन स्नौचिग व गैगस्टर एक्ट के मुकदमें है दर्ज, मौके से पुलिस ने अवैध असलहा भी किया बरामद, घायल गैंगस्टर को का पुलिस ने मेडकल के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका उपचार किया जा रहा है।
प्रदुमन सिंह एसपी आरए ने बताया की सुबह चार बजे के करीब थाना महाराजपुर पुलिस गस्त कर रही थी तभी डोहरी घाट मोड़ पर दो संदिगध खड़े दिखाई दिए। तो पुलिस उनके पास जैसे ही पहुंचने लगी तभी बदमाशों ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी जिसके चलते पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए गोली चलाई इस दौरान एक बदमाश पंकज पासी घायल हुआ उसके पैर में गोली लगी जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के ऊपर कई थानों में आधा दर्जन से अधिक लूट/वाहन चोरी/चैन स्नौचिग व गैगस्टर एक्ट के मुकदमें है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।