चीफ रिपोटर UP - चन्द्र मोहन तिवारी
सशक्त भारत की
निर्माता-भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की जयन्ती
पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया
गया। जिसके तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मंत्री रामकृष्ण
द्विवेदी की अध्यक्षता में जयन्ती मनायी गयी। सर्वप्रथम वरिष्ठ नेताओं
द्वारा एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में स्थित इन्दिरा
की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तदुपरान्त प्रदेश
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित जयन्ती कार्यक्रम में इन्दिरा के
व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम
की शुरूआत इन्दिरा के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। कांग्रेस सेवादल
द्वारा गार्ड आफ आॅनर देकर इन्दिरा को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।यह
जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमाशंकर पाण्डेय ने
बताया कि इस मौके पर इन्दिरा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व
केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आज के वर्तमान राजनैतिक
परिवेश में खासकर युवाओं को इन्दिरा के जीवन से प्रेरणा लेने की
आवश्यकता है। इन्दिरा ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और
देश की आन-बान-शान पर आंच नहीं आने दिया।
पूर्व
मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने इन्दिरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व
पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्दिरा उन महान नेताओं में से एक हैं
जिन्होने न सिर्फ देश में राष्ट्रवादी, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष समाज व
सरकार की रचना की बल्कि इन मूल्यों को समाज की जड़ों तक पहुंचाने का कार्य
किया।पूर्व
सांसद डाॅ0 राजेश मिश्रा ने कहा कि श्रीमती इन्दिरा गांधी को देश की एकता व
शक्ति का पर्याय बताते हुए वर्तमान विघटनकारी व समाज को बांटने वाली
ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर एवं रक्षा के क्षेत्र
में शक्तिसम्पन्न बनाने का कार्य इन्दिरा ने किया था।
पूर्व सांसद डाॅ0 सन्तोष सिंह ने कहा कि इन्दिरा
गांधी दूरदर्शी व दृढ़ निश्चय वाली महान नेता थीं आज हम सभी को उनसे
प्रेरणा लेने व उनके बताये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। विधायक
श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा कि इन्दिरा विश्व के उन महान
नेताओं में सम्मिलित हैं जिन्होने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित कर
बंग्लादेश नामक नये राष्ट्र का निर्माण कर विश्व भूगोल को बदला था।पूर्व
मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी ने कहा कि इन्दिरा वह महान सख्शियत थीं
जिन्होने जहां आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और आजादी के
बाद भारत को अक्षुण्ण बनाये रखने में अपने प्राणों की आहुति दे दी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।