बस्ती /रामनगर - वीडीओ हरिश्चन्द्र के निर्देशन में ब्लाक कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 19 November 2018

बस्ती /रामनगर - वीडीओ हरिश्चन्द्र के निर्देशन में ब्लाक कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया


  
रिपोर्ट - शब्बीर हुसेन 

विश्व स्वच्छता दिवस पर ब्लाक मुख्यालय से वीडीओ हरिश्चन्द्र के निर्देशन में ब्लाक कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। ब्लाक मुख्यालय से बाइक से ब्लाक कर्मियों ने रैली के साथ पहुंचकर लोगों से खुले में शौच न जाने और गांवों को स्वच्छ रखने की अपील की,सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के मंशा के संबंध में लोगों को बताया गया और फिर नारखोरिया तक वाइक रैली निकाली गई ब्लाक सल्टौआ में मंजू त्रिवेदी के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों गांवों में ब्लाक सफाई कर्मीयो के साथ पहुंचकर गंदगी से होने वाली बिमारी वह साफ सफाई के साथ शौचालय निर्माण एंव प्रयोग का सुझाव दिया। कार्यक्रम में मंजू सिंह सुशील कुमार, राम चन्द्र वर्मा, आसुतोष पटेल, अर्जुन कुमार, वरुण, जितेंद्र अरोरा, हरिओम पाल, रवि कुमार पाण्डेय,आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।