चीफ रिपोटर UP चन्द्र मोहन तिवारी
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के राज में पुलिस की गाडी से खींचकर आदमी को पीट पीटकर मार डाला जाता है और पुलिस की सिपाही देखते रहते हैं। पष्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में डायल 100 की गाडी में घटी यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासन पर प्रशन चिन्ह लगाती है।

हैदर ने कहा कि पिटाई किये गये व्यक्ति को पुलिस वाले वहीं छोड कर चले
गये। यदि ले जाकर अस्पताल में ही भर्ती करा दिये होते तो उसकी जान बच सकती
थी। वास्तविकता यह है कि पुलिस की गाडी से ही खींचकर मृतक की पिटाई की गयी
थी। ऐसी दशा में भी पुलिसवालों की इंसानियत देखने को नहीं मिली है। ऐसा
लगता है कि योगी ने बेगुनाहों का इन्काउन्टर कराते कराते पुलिस को इतनी
ज्यादा छूट दे दी है कि इंसानियत ही रो पडे़।
रालोद प्रदेश
उपाध्यक्ष ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा का
घमण्ड अपने वोटरूपी बाण से चूर करेगी।की जनता की आशाओं पर पानी फेरने वाली
प्रदेश की शायद पहली सरकार है जिसने जनहित के कार्यो से अपना मुंह मोड करके
केवल ताना शाही का रूख बना रखा है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।