कदी समस्या से जूझ रही जेट एयरवेज, नहीं मिलेगा मुफ्त खाना इकोनॉमी क्लास में - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 4 December 2018

कदी समस्या से जूझ रही जेट एयरवेज, नहीं मिलेगा मुफ्त खाना इकोनॉमी क्लास में




लखनऊ -सविता मौर्या 
कदी समस्या से जूझ रही जेट एयरवेज ने एकोनॉमी श्रेणी के अंतर्गत दो और किराया श्रेणियों में घरेलू मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को मुफ्त भोजन देने की योजना समाप्त करने का फैसला किया है. एयरलाइन लागत में कमी के लिये ऐसे कदम उठा रही है. जेट एयरवेज ने सोमवार को जारी रिलीज में कहा कि यह संशोधन 21 दिसंबर से बुक होने वाले टिकट और सात जनवरी से होने वाली यात्रा पर लागू होगा.

एयरलाइन घरेलू मार्गों पर उड़ानों के लिये यात्रियों को एकोनॉमी श्रेणी में फिलहाल किराये के पांच विकल्प. 'लाइट, डील, सेवर, क्लासिक' और 'फ्लेक्स' देती है. जेट एयरवेज के अनुसार कि अब 'लाइट' और 'डील' श्रेणियों के अलावा जेट एयरवेज एकोनॉमी श्रेणी के तहत दो और श्रेणियों 'सेवर' और 'क्लासिक' में मुफ्त भोजन नहीं मिलेगा.

इस समीक्षा के बाद सम्मनार्थ भोजन एकोनॉमी श्रेणी के केवल उन यात्रियों के लिये उपलब्ध होगी जिन्होंने 'फ्लेक्स' विकल्प के तहत टिकट बुक कराया है. फिलहाल सेवर और क्लासिक श्रेणी के 21 दिसंबर से पहले खरीदे गए टिकटों पर कंपनी मुफ्त भोजन की सेवा जारी रखेगी.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।