ब्यूरो लखनऊ
भारत के किया नरेन्द्र मोदी द्वारा यूपीए की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी के
विरूद्ध किये गये अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उ0प्र0 युवा कांग्रेस मध्य जोन
के नेता एवं कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित हैं जिसको लेकर आज युवा कांग्रेस
लखनऊ के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह बरनाला के द्वारा आयोजित विरोध
प्रदर्शन में नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया जिसका नेतृत्व युवा
कांग्रेस के मध्य जोन के अध्यक्ष दीपेश सिंह‘दीपांकर’ ने किया।
जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस लखनऊ के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह
बरनाला ने बताया कि इस मौके पर दीपेश सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति
में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है, भारत का संविधान भी महिला अधिकारों को
सुनिश्चित करता है। ऐसे में प्रधानमंत्री की यह अशोभनीय एवं अमर्यादित
भाषा उ0प्र0 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे और मध्य जोन
के सभी जनपदों में यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विरोध
प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ तीखी नोकझोक एवं झड़प हुई जिसमें पुलिस ने
पुतला दहन को रोकने का भरसक प्रयास किया किन्तु आक्रोशित युवा कांग्रेस
कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन
किया।
बरनाला ने बताया कि इस मौके पर उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, वन्दना सिंह, महासचिव सर्वश्री सोमेश सिंह चैहान, हिमांशु शर्मा, आस्था तिवारी, शहबाज खान, अजीत सिंह, नीरज सैनी, सुभम सिंह, अविरल प्रवात,मनोज तिवारी, रोहित अवस्थी, मो0 सादिक, आदित्य चैधरी, मुर्शरफ इमाम, मो0 आसिफ, नवाज खान, खूशनूर अली, पौरूष श्रीवास्तव, आकाश दीप, रेहाना आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।