रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद-थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव अचरा खलबारा में नवविवाहिता
को दहेज के लिए उसकी हत्या कर शव को चौखट में लटकाकर परिवार के लोग घर से
फरार हो गए।
मृतक महिला शोभा यादव के बाबा ने
बताया कि हमने अपने नातिन का विवाह आठ माह पहले बिमलेश यादव पुत्र जगदीश के
साथ उनकी मांग के अनुसार की थी। विवाह के पांच महीने बाद से पोती शोभा के
साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी।उसके कई प्रकार के आरोप भी लगाए थे जिस कारण
वह अपने पिता के घर आ गई थी।लेकिन लोगो के समझाने के बाद वह दोबारा अपनी
ससुराल पहुंच गई थी।लेकिन उसके पति ने मारना पीटना शुरू कर दिया था जिसकी
शिकायत फोन के द्वारा दी लेकिन हम लोगो को यह अंदाजा नही था कि उसके
ससुरालीजन उसकी हत्या कर देंगे।
घटना की जानकारी
होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुदीप मिश्रा
ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुला लिया जिस
प्रकार से मृतक महिला का शव साड़ी से चौखट पर लटक रहा था उससे साफ जाहिर हो
रहा था कि उसकी हत्या करके लटकाया गया हो।पुलिस शव को उतारकर उसको
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को
गिरफ्तार नही कर सकी है।
]]
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।