बिहार में महागठबंधन के लोकसभा सीटों के बंटवारें की तस्वीर साफ हो चुकी
है। अब सारी निगाहें एनडीए के घटक दलों पर है। पासवान की नाराजगी दूर करने
के लिए गुरूवार को गहमागहमी तेज रही।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के महासचिव भूपेंद्र यादव ने लोजपा अध्यक्ष से एक घंटे तक बात करके नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। सूत्रों की मानें तो बिहार में एनडीए के घटक दलों के सीट बंटवारे पर आम राय लगभग बन चुकी है और शुक्रवार को कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारें के अलावा एक राज्यसभा सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इस राज्यसभा सीट का वादा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सितंबर में किया था, जो अबतक अधूरा है। बिहार के मुख्यमंत्री भी इस मुद्दे पर रामविलास पासवान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जदयू का मानना है कि अगर लोजपा बिहार में एनडीए से बाहर गई तो गठबंधन को नुकसान हो सकता है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।