फर्रुखाबाद- हनुमान के गदे से तीन राज्यो में हारी भाजपा- तरुण पटेल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 25 December 2018

फर्रुखाबाद- हनुमान के गदे से तीन राज्यो में हारी भाजपा- तरुण पटेल

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

जिले में कांग्रेस का जनभागीदारी मार्च रथ लेकर पहुंचे कांग्रेस के संयुक्त सचिव तरुण पटेल ने वार्ता दौरान कहा कि भाजपा पर हनुमान जी नाराजगी दिखाई दी है उन्होंने तीन गदा मारे जिससे भाजपा तीनो राज्यो में हर गई।



2019 के लोकसभा चुनाव में हनुमान जी भारी भारी गदा पड़ने वाली है जिससे वह चुनाव में चारो खाने चित हो जायेगी।जिन्होंने जाति बनाई उन्ही को भाजपा वाले जाति में बांट रहे है बजरंग वली आस्था के प्रतीक है उनकी जाति के विषय मे भाजपा काम कर रही है।मोदी और योगी मुद्दों की बात करना भूल गए है वह भगवान को जाति में बांटने का काम कर रही है।


कांग्रेस हमेशा मुद्दों की बात करती है प्रदेश का किसान बहुत परेशान है लेकिन कांग्रेस उनके लिए हमेशा खड़ी है।देश का जो किसान है वह भगवान राम की जनता है।हमारी इस यात्रा से पूरे प्रदेश में जनता हमारा समर्थन कर रही है।भाजपा अपने वादों को पूरा नही कर पाई है।जिसका उसको हिसाब 2019 में देना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।