कानपुर -सत्संग के नाम पर हो रहा था धर्म परिवर्तन लोगो ने किया हंगामा ,पुलिस ने कराया सतसंग बंद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 23 December 2018

कानपुर -सत्संग के नाम पर हो रहा था धर्म परिवर्तन लोगो ने किया हंगामा ,पुलिस ने कराया सतसंग बंद

 


 
 ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता 
 
चकेरी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा इलाके में उस समय लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया जब एक मकान में संतसंग हो रहा था लोगो का आरोप है की यहां  सत्संग के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जाता है जिसके बाद लोगो ने पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझा  बुझा कर मामला शांत कराया और सत्संग में आये लोगो को यह कह कर हटाया की अगर आप को सत्संग करना है तो आप इसका एक निश्चित स्थान पर करे। जिससे किसी भी व्यक्ति को  कोई भी दिक्कत नहीं होगी।पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा मामला टल  गया। 

काजीखेड़ा इलाके में कैलाश नाथ तिवारी रहते है उन्होंने ईशा मसीह को अपना गुरु मान कर हर रविवार को घर पर सत्संग करते है यह सत्संग तक़रीबन ढाई घंटे तक चलता है जिसमे करीब दो सौ लोग सम्लित होते है। जिसके चलते क्षेत्रीय लोगो ने आरोप लगाया की यहां पर सत्संग के नाम पर लोगो का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। जिसके विरोध में रविवार को क्षेत्र के दर्जनों लोग एकत्र होकर कैल्श नाथ के घर के बाहर हंगामा करने लगे। 
 
चकेरी इंस्पेक्टर अजय सेठ  बताया की कैलाश नाथ तिवारी ईशा मसीह को अपना गुरु मानते है और उनके नाम पर अपने घर में सैकड़ो लोगो के साथ सतसंग  करते है। जिसके चलते क्षेत्रीय लोगो ने विरोध किया तो पुलिस ने  सत्संग करने के लिए एक निश्चित स्थान पर सतसंग को कहा और आये हुए लोगो को समझा कर वापस भेजा तब जाकर कही हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।